Breaking News

15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |   खाड़ी देशों के दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अबू धाबी पहुंचे     |  

टेस्ट क्रिकेट से अब ये श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर लेगा संन्यास, जून में खेलेगा आखिरी मुकाबला

श्रीलंका के अनुभवी हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने पहले टेस्ट के बाद वो पांच दिनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सैतीस वर्ष के मैथ्यूज हालांकि सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहेंगे। उनका आखिरी टेस्ट 17 से 21 जून के बीच गॉल में खेला जायेगा। 

मैथ्यूज ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कृतज्ञ ह्रदय और अविस्मरणीय यादों के साथ। अब समय आ गया है कि मैं खेल के सबसे अद्भुत प्रारूप से विदा लूं, अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट। बांग्लादेश के खिलाफ जून में पहला टेस्ट देश के लिये मेरा आखिरी टेस्ट होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टेस्ट प्रारूप से विदा ले रहा हूं लेकिन सफेद गेंद के प्रारूप में खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट में बागडोर संभाले।’’ मैथ्यूज ने 2009 में पदार्पण के बाद से 118 टेस्ट में 8167 रन बनाये हैं और श्रीलंका के इतिहास में कुमार संगकारा (12400) और माहेला जयवर्धने (11814) के बाद सबसे ज्यादा रन उन्हीं के नाम है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट के असल सेवक। सत्रह वर्ष तक नेतृत्व कुशलता, प्रतिबद्धता और लाल गेंद के क्रिकेट में अविस्मरणीय यादों के लिये शुक्रिया। आपके समर्पण और जुनून ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सफेद गेंद के क्रिकेट में आपका योगदान जारी रहने का इंतजार।’’