Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला     |   संसद: बिल से पहले स्पीकर संग अमित शाह की बड़ी बैठक     |   तमिलनाडु: चुनाव मैदान में उतरे पलानीस्वामी, एडप्पादी में की जनसभा     |   परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |  

तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 80 हजार पार

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया है।  20 जून के बाद तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर सावन माह शुरू होते ही तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होनी लगी है।  

बद्री केदार मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार तुंगनाथ धाम में अभी तक 45 हजार, 668 पुरूष, 26 हजार 383 महिलाएं, 8 हजार 323 नौनिहाल, 569 साधु - सन्यासी व 36 विदेशी सैलानी सहित 80 हजार 979 तीर्थ यात्री  तुंगनाथ धाम पहुंचकर पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर मनौती मांग चुके हैं।

सावन माह में तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने से तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।