Breaking News

‘ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प लिया’, बोले इजरायली रक्षा मंत्री     |   ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की     |   ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार     |   ‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी     |   वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे     |  

हरिद्वार में आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Uttarakhand: सावन माह की शुरुआत के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार से ही हजारों की संख्या में कांवड़िए गंगा जल भरने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती सहित व्यापक व्यवस्था की है।

इसके अलावा, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखने के लिए केंद्रीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल सावन के महीने में लाखों तीर्थयात्री गंगाजल लेने और भगवान शिव को समर्पित मंदिरों में चढ़ाने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को खत्म होगा।