Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Prayagraj: माघ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, भीड़ से निपटने के पुख्ता इंतजाम

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में संगमनगरी प्रयागराज में माघ मेला शुरू होने में 10 दिन से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में मेले से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माघ मेले के लिए शहर में हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है।

जिन खास चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, उनमें श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों को बनाना शामिल है। प्रशासन ने ज्यादा श्रद्धालुओं को जगह देने और भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए इन घाटों का क्षेत्र बढ़ा दिया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। घाटों के किनारे खतरनाक इलाकों में लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। 44 दिनों तक चलने वाला माघ मेला अगले साल तीन जनवरी को शुरू होगा और 15 फरवरी को इसका समापन होगा।