हरिद्वार में चार नवंबर को गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गंगा महोत्सव का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष चार नवंबर को किया जाता है। इस बार इसे आयोजन के लिए हरिद्वार को चुना गया है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमामि गंगे परियोजना के महानिदेशक राजीव मित्तल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी के साथ नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महानिदेशक ने बताया कि चार नवंबर को प्रस्तावित गंगा महोत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। गंगा के विभिन्न पहलुओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बीच रखा जाएगा।
हरिद्वार में चार नवंबर को होगा गंगा महोत्सव का शुभारंभ
You may also like
UP: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में हवन-पूजन, विश्व शांति और सद्भाव के लिए की कामना.
राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पत्रकारों को कराया परिसर भ्रमण.
‘संत संसद 2026’: हम बच्चों को पैसा कमाने की मशीन बना रहे हैं, इंसान नहीं- स्वामी आनंदमयानंद.
‘संत संसद 2026’: संतों ने हर संकट में देश को दिखाई राह: बालक देवाचार्य जी महाराज.