Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

प्रयागराज में माघ मेला शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Uttar Pradesh: प्रयागराज में शनिवार से माघ मेला शुरू हो गया है। इससे एक दिन पहले, अधिकारियों ने विशाल मेला मैदान में आग से सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए मेला क्षेत्र में ज्यादा अग्निशमन चौकियां बनाई गई हैं और अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया है। अग्निशमन अधिकारी असुरक्षित बिजली के उपकरणों पर खास ध्यान दे रहे हैं, जो पिछले मेलों के दौरान आग लगने की बड़ी वजह रहे हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ, अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जन जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। पर्चे, सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से अग्नि सुरक्षा संदेशों को साझा किया जा रहा और पहली बार मेला मैदान में 'क्या करें और क्या न करें' को प्रदर्शित करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा सतर्कता, बेहतर बुनियादी ढांचे और रोकथाम पर जोर देने के साथ, वे सुरक्षित और दुर्घटना रहित माघ मेले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 44 दिनों का माघ मेला तीन जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।