Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

चारधाम जाने वाले सावधान! IMD ने जारी की चेतावनी

अगर आप चारधाम जाने की सोच रहे है तो सावधान हो जाए। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पहाड़ों पर बारिश की वजह से चट्टानों के गिरने या पत्थरों के गिरने की संभावना बनी हुए है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक उत्तराखंड राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 22 मई को ऑरेंज अलर्ट और 23 मई से 27 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार चारधाम और यात्रा मार्गों पर भी वर्षा और तेज हवा चलने संभावना हैं. दून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में 22 मई को राज्य के कुछ जिलों में जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. वहीं मौसम विभाग ने 23 मई और 24 मई को भारी बारिश 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.