Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

Uttarakhand: 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों में छह महीने बंद रहने के बाद चार मई को फिर से खुलेंगे। भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ मंदिर हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पूजनीय मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर चार धाम यात्रा में शामिल मंदिरों में से एक है। मंदिर के कपाट खुलने से पहले मंदिर को खास तरीके से सजाया जा रहा है। एक दिन पहले शनिवार को लोग हर तैयारी को तेजी से पूरा करने में जुटे दिखे।

मंदिर के कपाट खुलने से एक दिन पहले, शनिवार को देश और विदेश से श्रद्धालुओं का बद्रीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। कपाट खुलने के बाद पहले दर्शन के अनुभव को संजोने को वे तैयार दिखते हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर शीतकाल के दौरान छह महीने के लिए बंद रहते हैं। बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई।

गुरुवार को केदारनाथ मंदिर के कपाट भी खुल गए। अब रविवार से श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर में भी दर्शन कर पाएंगे।