Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

Maharashtra: जलगांव के पास ट्रेन की चपेट में आए पटरी पर उतरे यात्री, 11 लोगों की मौत

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ट्रेन से पटरी पर उतर गए कुछ यात्री उलटी तरफ से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये दुर्घटना पचोरा स्टेशन के पास घटी, जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। 

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिले के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।