Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड की ये पांच जगहें

सर्दियों में घूमने का अपना अलग मजा होता है। इस दौरान कई लोग ऐसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, जहां बर्फबारी और ठंड का आनंद लिया जा सके। भारत में ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जो सर्दियों में घूमने के लिहाज के काफी शानदार हैं। उत्तराखंड (places to visit in Uttarakhand) भारत की इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है। 

मसूरी
उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित मसूरी भी एक फेवरेट कपल डेस्टिनेशन है जहां कई हनीमून के जोड़े नज़र आ जाते हैं। इसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है। मंसूर के पौधे यहां बहुत पाए जाते हैं जिसके ऊपर जगह का नाम मसूरी पड़ा। कैम्पटी फॉल, कैमल्स बैक रोड, धनौल्टी जैसी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट मसूरी में फेमस हैं। इसे यमुनोत्री और गंगोत्री का गेटवे भी कहा जाता है।

देहरादून
ये नेचर लवर्स को स्वर्ग की अनुभूति कराता है। कई नेशनल पार्क, झील, मॉनेस्ट्री, रिजॉर्ट, बिनाॅग हिल, ज्वालाजी मंदिर, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ देहरादून यहां घूमने के बेहतरीन स्पॉट हैं। ये मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश का गेटवे माना जाता है।

रानीखेत
इसे क्वीन्स लैंड भी कहते हैं। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर म्यूजियम, नंदा देवी पीक, ट्रेकिंग और गोल्फ कोर्स के लिए इस जगह जरूर जाएं। 

नैनीताल
ये भारतीयों का फेवरेट हिल स्टेशन है जहां हनीमून कपल बहुत आते हैं। अपने खूबसूरत पर्वत, झील और नज़ारों के कारण नैनीताल घूमने की बेहतरीन जगह है। इसे लेक डिस्ट्रिक्ट ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। नैनीताल आने पर नैना देवी मंदिर, राज भवन, नैनीताल झील, नैना पीक, भीमताल जैसी जगह पर जाना न भूलें।

हरिद्वार
गंगा नदी के पवन तट पर स्थित एक धार्मिक शहर है हरिद्वार। ये हिन्दुओं के 7 मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है। हरिद्वार जाने पर हर की पौड़ी, मनसा देवी, माया देवी, भारत माता मंदिर, त्रिवेणी घाट, सप्त सरोवर, शांति कुंज जैसी मान्यता प्राप्त जगहों पर जरूर जाना चाहिए।