अमेरिकी सेना ने 'ऑपरेशन सदर्न स्पीयर' के तहत पश्चिमी गोलार्ध में अपनी हवाई और समुद्री निगरानी तेज कर दी है। अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक, इस ऑपरेशन के अंदर पूरे क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान का मकसद देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों, खासकर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना है।
ऑपरेशन के तहत जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर गृह सुरक्षा विभाग, विदेश विभाग और न्याय विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। टीमें इस क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध और प्रतिबंधित जहाजों और व्यक्तियों पर नजर रख रही हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें रोकने की कार्रवाई भी की जा रही है। पेंटागन के निर्देशों पर अमेरिकी सैन्य बलों को पूरे क्षेत्र में तैनात किया गया है। इस अभियान में अमेरिकी नौसेना, मरीन कोर, फोर्थ फ्लीट, मरीन फोर्सेस साउथ और 22वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट शामिल हैं।
'ऑपरेशन सदर्न स्पीयर' के तहत अमेरिकी सेना ने बढ़ाई निगरानी
You may also like
चंद्रमा की आधी दूरी तय कर चुके हैं आर्टेमिस-2 के अंतरिक्ष यात्री.
रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए ड्रोन हमले, 10 लोगों की मौत.
भारत वैश्विक संकट के बीच मजबूती से उभरा और इसका डटकर मुकाबला किया, बोले एस. जयशंकर.
ईरानी वायु सेना के हमले में अमेरिका का ए-10 विमान क्षतिग्रस्त.