Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

अमेरिका ने मादक पदार्थ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नौका पर हमला, तीन लोगों की मौत

America: अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैरेबियाई सागर में फिर एक नौका पर हमला किया है।

अमेरिका के दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह नौका ‘‘कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थ तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों से गुजर रही थी और इसके जरिए तस्करी की जा रही थी।’’

उसने हमले में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पोस्ट के साथ साझा किए गए एक वीडियो में एक नौका पानी में जाती दिखाई दे रही है और अचानक आग लगने के बाद उसमें विस्फोट हो जाता है।

शुक्रवार की इस कार्रवाई के साथ ही अमेरिका अब तक कैरेबियाई सागर और प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से में मादक पदार्थ तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही नौकाओं पर कम से कम 38 हमले कर चुका है, जिनमें कुल 133 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि हाल में किए गए कठोर सैन्य हमलों के बाद कुछ बड़े मादक पदार्थ तस्करों ने तस्करी की गतिविधि को अंजाम देना बंद कर दिया है,हालांकि उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं किया।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त लातिन अमेरिका के गिरोहों के खिलाफ “सशस्त्र कार्रवाई” कर रहा है और उन्होंने मादक तस्करी रोकने के लिए इन हमलों को जरूरी कदम बताया है।