त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग ने वीजा और कांसुलर सेवा दोबारा शुरू कर दी है। ये सेवाएं करीब दो महीने पहले बंद कर दी गई थीं।
ये फैसला यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। अब वे वीजा और महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।
ढाका में हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अगरतला में मिशन परिसर में तोड़फोड़ की थी। इसके एक दिन बाद, यानी तीन दिसंबर, 2024 से बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग ने सेवाएं बंद कर दी थीं। उस घटना के बाद पुलिस ने मिशन की सुरक्षा बढ़ा दी है।
त्रिपुरा: बांग्लादेश ने अगरतला से वीजा सेवाएं फिर शुरू की
You may also like

नेपाल में फंसे 300 से ज्यादा गुजराती पर्यटक, परिवार ने सुरक्षित निकालने की अपील की.

नेपाल में ‘Gen G’ प्रदर्शन में 25 लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल.

फ्रांस में बायरू सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 250 गिरफ्तार.

जली हुई गाड़ियां, सरकारी संपत्तियों में लूटपाट... सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद नेपाल का बीरगंज वीरान.
