Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

दक्षिण-पूर्वी ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

दक्षिण-पूर्वी ताइवान के ताइतुंग काउंटी में बुधवार शाम को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम पांच बजकर 47 मिनट पर आया, जिसका केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से लगभग 10.1 किलोमीटर उत्तर में 11.9 किलोमीटर की कम गहराई पर था। ये जानकारी द्वीप के केंद्रीय मौसम प्रशासन (सीडब्ल्यूए) ने दी।

भूकंप के झटके ताइवान के कई हिस्सों में महसूस किए गए, सबसे ज्यादा तीव्रता ताइतुंग के बेइनान उपनगर में मापी गई। जहां ताइवान के सात-स्तरीय तीव्रता पैमाने पर इसकी तीव्रता पांच-माइनस मापी गई। ताइतुंग के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ हुआलियन और पिंगतुंग काउंटी में तीव्रता का स्तर चार रहा, जबकि काओशुंग, ताइनान और चियाई जैसे शहरों में स्तर तीन के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है और निगरानी जारी है।