Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

इटली के मोडेना में ड्राइवर ने फुटपाथ पर चढ़ा दी कार, आठ घायल, चार की हालत गंभीर

उत्तरी इटली के मोडेना शहर में एक चालक ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। 
मेयर मास्सिमो मेजेटी ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन चार घायल गंभीर हालत में हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला दुकान की खिड़की से दब गई और उसके दोनों पैर काटने पड़े। मेजेटी ने कहा कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। वह 31 वर्ष का एक युवक है जो मोडेना में ही पला-बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हेडक्वार्डर में पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जान-बूझकर किया गया हमला था या इसके पीछे कोई और कारण था। मेयर मेजेटी ने कहा, "इसकी वजह चाहे जो भी हो, यह एक बहुत ही गंभीर घटना है। अगर यह कोई हमला हुआ तो और भी ज्यादा गंभीर मामला होगा।"

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी ने इसे बेहद गंभीर घटना बताया और पीड़ितों व उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता प्रकट की। मेलोनी ने उन नागरिकों को धन्यवाद किया, जिन्होंने संदिग्ध ड्राइवर को पकड़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और संदिग्ध को उसके किए की सजा मिलेगी।