Breaking News

दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह     |   कानपुर: आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और ड्राइवर की मौत     |   ईरान के देहदाश्त में स्ट्राइक, हमले में 4 लोगों की मौत     |   बहरीन: बापको ऑयल रिफाइनरी पर हमला, मिसाइल और ड्रोन से लगी भयंकर आग     |   मौत के मुंह से निकला US पायलट, गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित खोज लाई अमेरिकी सेना     |  

फिलीपींस के तट पर 350 से अधिक लोगों को ले जा रही नौका डूबी, करीब 18 लोगों की मौत

दक्षिणी फिलीपींस के एक द्वीप के पास सोमवार को 350 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नौका डूब गई, जिसमें करीब 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। बचाव दल ने सैकड़ों अन्य लोगों को बचाया, जबकि तटरक्षक बल और नौसेना के जहाजों का एक बेड़ा अब भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि मालवाहक और यात्री नौका में तकनीकी खराबी आ गई थी और आधी रात के बाद वह डूब गई। हादसे में छह महीने का बच्चा खोने वाले एक यात्री के मुताबिक इस्पात के पतवार वाली नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भरने लगा, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े।