Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिका दौरे पर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। ये मुलाकात जरूरी खनिजों पर आयोजित होने वाली पहली मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले हुई। मंगलवार दोपहर को मार्को रुबियो ने विदेश विभाग में जयशंकर का स्वागत किया। जयशंकर दो से चार फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर हैं और बुधवार को रुबियो द्वारा आयोजित जरूरी खनिजों पर मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। जयशंकर और रुबियो की ये मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप के उस ऐलान के एक दिन बाद हो रही है, जिसमें ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर सोमवार को घोषणा की थी कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं जिसके तहत अमेरिका भारत पर जवाबी शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।