Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

'जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय', 10 मिनट की देरी ने बचाई भूमि बेन चौहान की जान

Gujarat: गुजरात में भरुच की भूमि बेन चौहान को चमत्कार और दैवीय शक्ति पर अपार भरोसा हो गया है। उन्हें भी एअर इंडिया के उसी विमान से लंदन जाना था, जो गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया। संयोग से भूमि अहमदाबाद की ट्रैफिक में अटक गईं। भागम-भाग करते हुए भी उन्हें हवाई अड्डा पहुंचने में 10 मिनट की देरी हो गई। इसी देरी ने उनकी जान बचा ली।

भूमि छुट्टियां मनाने भारत आई थीं। जब तय हो गया कि वे विमान पर नहीं चढ़ सकतीं, तो करीब डेढ़ बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे से निकल गईं। चौहान परिवार को राहत भरा सुकून है। साथ ही उन 265 परिवारों के प्रति हमदर्दी है, जिनके करीबियों ने हादसे में जान गंवा दी।