Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

ब्रेन डेड घोषित महिला की लौटी सांस, अंतिम संस्कार से पहले एंबुलेंस में हुआ चमत्कार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने जिस महिला को लगभग ब्रेन डेड मान लिया था और जिसके अंतिम संस्कार की तैयारी घर पर शुरू हो चुकी थी, उसी महिला की सांस अचानक एंबुलेंस में लौट आई। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर वापस पहुंच चुकी है। 

दरअसल पीलीभीत के गोकुलपुरम कॉलोनी में रहने वाली विनीता शुक्ला 22 फरवरी को अचानक अपने घर में बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन विनीता को बरेली के एक बड़े निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में किसी भी तरह की हरकत नहीं हो रही थी। हाथ-पैर सुन्न थे और आंखों की पुतलियां भी फैल चुकी थीं। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद परिवार वाले महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तभी एंबुलेंस में चमत्कार हुआ और महिला की सांसे लौट आई।