Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

उत्तराखंड में कब पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है। हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से भी राहत है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की उमस बनी हुई है। प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। जबकि, अगले दो दिन में भारी वर्षा के साथ मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

गुरुवार को दून में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के दौर शुरू हो गए। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसपास के क्षेत्रों में भी बौछारों का क्रम बना रहा। पहाड़ों में भी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके साथ ही अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है। आगामी रविवार तक मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी चेतावनी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। चारधाम व यात्रा मार्ग पर भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।