Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

उत्तराखंड: देहरादून में मनाया गया प्रदेश स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने लोगों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शनिवार को देहरादून में परेड और कई कार्यक्रमों के साथ प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मौजूद थे।

वहीं इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, "आज से, उत्तराखंड का रजत जयंती वर्ष शुरू हो गया है। हम राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अगले 25 सालों की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।"