Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

Uttarakhand: बदलते मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के Assistant Professor MD Medicine Dr Arun K Pandey ने कहा कि लगातार मौसम के बदलने की वजह से लोगों को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि अचानक गर्मी लगने पर तुरंत ठंडा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।उन्होंने सलाह दी कि बाहर का खाना, जंक फूड और बासी चीजों से परहेज करें और उबला हुआ पानी पीने की आदत अपनाएं। मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को अपनी दिनचर्या और पहनावे में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।