Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय सेना ने श्रीलंका में एक बड़े पुल परियोजना का किया शुभारंभ

भारतीय सेना श्रीलंका में चक्रवात डिटवा के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए इलाकों के पुनर्निर्माण में लगातार अपना सहयोग दे रही है।
भारत ने नवंबर 2025 के अंत में एक प्रमुख मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान, 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया था। जाफना और कैंडी क्षेत्रों में तीन बेली पुलों के सफल निर्माण के बाद भारतीय सेना की इंजीनियर इकाइयों ने चिलाव में 240 फुट लंबे हाइब्रिड कंटीन्यूअस स्पैन डबल-डबल रीइन्फोर्स्ड बेली पुल का निर्माण शुरू कर दिया है।

ये पुल रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये राजधानी कोलंबो को चिलाव जिले से गुजरने वाले महत्वपूर्ण तटीय गलियारे के साथ पुट्टलम के प्रमुख आर्थिक केंद्र से जोड़ता है। ये मार्ग स्थानीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग है और कृषि और मत्स्य पालन क्षेत्रों को बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभाता है, जो इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।