Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

पटना में विवाह समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

पटना जिले के एक गांव में रविवार देर शाम विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि 25 से 27 वर्ष के मनजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने विवाद के कारण की गई। यह घटना गोपालपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले शाहपुर गांव में हुई।

पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे की शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
मामले की जांच की जा रही है।