कर्नाटक के हावेरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक कार के खड़ी लॉरी से टकराने के बाद नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान हावेरी शहर के निवासी फूल विक्रेता कार्तिक (34) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (30) के रूप में हुई है। दंपति की शादी को केवल 15 दिन हुए थे।
पुलिस ने बताया, "यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब वे मंदिर से लौट रहे थे और उनकी कार शिग्गांव तालुक के कडाहल्ली गांव के पास एनएच-48 पर खड़ी लॉरी से टकरा गई" पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए हुबली के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। दमकल कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान चलाया और क्षतिग्रस्त वाहन से शवों और घायलों को बाहर निकाला।
कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, नवविवाहित जोड़े की मौके पर ही मौत, दो घायल
You may also like
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने ‘समाधान शिविरों’ का किया औचक निरीक्षण.
मणिपुर: ट्रोंग्लाओबी बम हमले के खिलाफ इंफाल में AMUCO का प्रदर्शन.
सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म ‘पिट सियापा’ 1 मई 2026 को होगी रिलीज.
नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन संग तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन.