Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Thomas & Uber Cup 2026: भारत को ग्रुप स्टेज में मिला अनुकूल ड्रॉ, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें मजबूत

नई दिल्ली: डेनमार्क के हॉर्सेन्स में 24 अप्रैल से 3 मई तक होने वाले थॉमस और उबर कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों को ग्रुप स्टेज में अच्छा ड्रॉ मिला है।

बता दे की, विश्व रैंकिंग के आधार पर आठवीं वरीयता प्राप्त दोनों टीमें ग्रुप A में शीर्ष वरीय और मौजूदा चैंपियन चीन के साथ शामिल हैं। 2022 के थॉमस कप विजेता भारतीय पुरुष टीम के लिए ग्रुप में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाना आसान माना जा रहा है। वहीं महिला टीम को डेनमार्क और यूक्रेन जैसी मजबूत टीमों से चुनौती मिलेगी, जिससे उनका सफर थोड़ा कठिन हो सकता है। 

वही, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा कि भारत को दोनों प्रतियोगिताओं में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने का अच्छा मौका मिला है और टीम इतनी मजबूत है कि किसी भी बड़ी टीम को हरा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के बाद भारत खिताब की दौड़ में भी बड़ा दावेदार बन सकता है।