Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

गुस्सा शांत करने का सबसे अच्छा तरीका

स्पिरिचुअल गुरु रवि शंकर कहते हैं कि जब आप किसी ऐसे इंसान का गुस्सा शांत करने की कोशिश करते हैं जिसके साथ आपके संबंध ठीक नहीं है, तो वह कूल होने की वजह और भी ज्यादा गुस्सा करने लग जाता है। आप उसका गुस्सा शांत कर ही नहीं सकते हैं। इसलिए कोशिश करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। दरअसल संबंध ठीक ना होने पर गुस्सैल इंसान आपकी बात सुनेगा ही नहीं बल्कि आपसे इरिरेट होने लग जाएगा।

अब अगर आप इस तरह के इंसान का गुस्सा शांत करना चाहते हैं जिसकी आपसे बनती नहीं है तो श्री श्री रवि शंकर के मुताबिक एक तरीका आजमा सकते हैं। आपको एक कॉमन फ्रेंड ढूंढगा होगा, जिसकी बात गुस्सैल व्यक्ति मानता हो। किसी तीसरे इंसान की मदद से आप गुस्सा शांत करा सकते हैं। क्योंकि संबंध ठीक ना होने पर वो आपकी बात से और गुस्सा हो रहा हो मगर किसी ओर के समझाने पर समझ जाएगा।

अक्सर आपने महसूस किया होगा, जो इंसान हमे पसंद नहीं होता है उसकी बात किसी भी स्थिति में नहीं मानते हैं। चाहे वो हमारी भलाई के लिए ही क्यों ना कह रहा हो। अब जब आप गुस्से हों तब वह कोई सलाह दे तो गुस्सा बढ़ना लाजमी होगा। ऐसा हर किसी के साथ हो सकता है, इसलिए अच्छा यही होगा कि आप किसी तीसरे व्यक्ति की मदद ले लें।