Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। 22 जनवरी की रात से इस क्षेत्र के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी को कुछ ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से मौसम से जुड़ी गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, लेकिन राज्य के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बारिश, बर्फबारी और कभी-कभार आंधी-तूफान के आसार हैं।