Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

संसद के बजट सत्र में आज भरपूर हंगामे के आसार, राहुल गांधी करेंगे चर्चा की शुरुआत

संसद में बजट सत्र के बीच सियासी गरमाहट लगातार बढ़ती जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने‑सामने दिखे. विपक्ष ने बजट को 'निराशाजनक' और 'जनहित से दूर' बताते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी सरकार ने इसे 'आम आदमी के हितों वाला और विकास को गति देने वाला बजट' बताया. बजट को लेकर यह राजनीतिक खींचतान आज भी जारी रहने के आसार हैं.

इसी बीच आज संसद में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही चर्चा के दौरान अपना संबोधन देंगे. यह भाषण खास माना जा रहा है, क्योंकि बजट पर बहस 9 फरवरी से शुरू होगी और उससे पहले राहुल गांधी का वक्तव्य विपक्ष की रणनीति का संकेत दे सकता है.