Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

उत्तराखंड के ग्लेशियर झीलों की निगरानी करेगा वाडिया इंस्टीट्यूट, शासन ने बनाया नोडल विभाग

उत्तराखंड शासन ने राज्य की ग्लेशियर झीलों की निगरानी और सुरक्षा के लिए 'वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी' को नोडल विभाग नियुक्त किया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, संस्थान आईएमडी, सीडब्ल्यूसी और एनआईएच जैसे केंद्रीय संस्थानों के साथ मिलकर राज्य की करीब 1200 झीलों का अध्ययन करेगा। इनमें से 13 अति-संवेदनशील झीलों पर विशेष फोकस रहेगा, जहां सेंसर और सायरन लगाने की योजना है। वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विनीत गहलोत ने बताया कि ऑपरेशनल स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है, ताकि संभावित आपदाओं के खतरों को कम करने के लिए समय रहते प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।