Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक चलेगा उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र, 11 मार्च को पेश होगा बजट

उत्तराखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू होने जा रहा है। ये बजट सत्र 5 दिन तक चलने वाला है यानि की 11 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र को लेकर शासन तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच, विपक्ष ने सत्र की अवधि को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मांग की है कि बजट सत्र कम से कम 21 दिनों का होना चाहिए ताकि जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सके। आर्य ने विशेष रूप से सोमवार के दिन सदन की कार्यवाही संचालित करने पर जोर दिया है, क्योंकि यह दिन मुख्यमंत्री के विभागों के लिए निर्धारित होता है, जिससे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सीधे मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे।