धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ मेले का आगाज हो चुका है। सड़कों पर केसरिया रंग और बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मेले के अंतिम दिनों में जब श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी, तब ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को पूरी तरह लागू किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, लेकिन यदि कोई हुड़दंग करता है या यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ मेले का आगाज
You may also like
झारखंड IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की भी हुई मौत.
शरद पवार समेत 19 नेताओं ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार भी लेंगे शपथ.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा कॉलेज में बम की धमकी, कैंपस कराया गया खाली.
‘संत संसद 2026’: जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज ने बताया संत और संन्यासी का अंतर.