Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य की सभी 294 सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। जारी सूची के अनुसार, निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा, शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर, अरूप चौधरी को कामरहाटी और रेखा पात्रा को हिंगलगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण, प्रियंका टिबरेवाल एंटाली और तपस रॉय मानिकतला से चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने 2021 में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण, रुद्रनील घोष को शिवपुर और बंकिम चंद्र घोष को चकदह से टिकट दिया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतदान दो चरणों में होगा—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को की जाएगी। पहले चरण के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है और 7 अप्रैल को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे।

दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल और जांच 10 अप्रैल को होगी, जबकि 13 अप्रैल तक नाम वापसी की जा सकेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कुल 6.45 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 18-19 वर्ष के 5.23 लाख से ज्यादा युवा मतदाता शामिल हैं। कुल 1.08 लाख सर्विस वोटर्स भी हैं।