Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

ठाणे पुलिस ने कार रैकेट का किया भंडाफोड़, 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े वाहन किराए और गिरवी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त कीं और एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में पांच वाहनों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई।

अधिकारी ने बताया, "हमारी जांच में उल्वे निवासी संदीप रघु शेट्टी पर शक हुआ, जो वाहन मालिकों को किराए की योजनाओं में भारी मुनाफा देने का वादा करता था। वो वाहनों को किराए पर देने के लिए अपने कब्जे में ले लेता था। हालांकि, वो धोखाधड़ी से इन वाहनों को गिरवी रखकर उनसे मिलने वाले पैसे अपनी जेब में डाल लेता था।"

डीसीपी ने बताया कि शेट्टी को क्राइम ब्रांच ने छह फरवरी को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ में पता चला कि ये रैकेट पूरे महाराष्ट्र में फैला हुआ था। जाधव ने कहा, "हमने नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, कल्याण, लोनावला, छत्रपति संभाजीनगर और परभनी से 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त की हैं। हमारा मानना ​​है कि पीड़ितों से किराए पर ली गई और भी गाड़ियां धोखाधड़ी से तीसरे पक्ष को गिरवी रखी गई हैं। विस्तृत जांच जारी है।"