तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है, क्योंकि शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच उसके उम्मीदवार 1,200 से अधिक वार्ड में जीत के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में 600 से अधिक वार्ड, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी 200 से ज्यादा वार्ड में आगे हैं।
तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड और सात नगर निगमों के 414 वार्ड के लिए चुनाव कराया गया था। राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड में से 1,247 में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है।
तेलंगाना निकाय चुनाव: ज्यादातर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार जीत के करीब
You may also like
‘संत संसद 2026’: हम बच्चों को पैसा कमाने की मशीन बना रहे हैं, इंसान नहीं- स्वामी आनंदमयानंद.
पश्चिम एशिया तनाव के बीच कतर का बड़ा फैसला, भारत को भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति का दिया भरोसा.
Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार.
गानों में गन कल्चर और अश्लील कंटेंट पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, CM सैनी को लिखा पत्र.