Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

रानीखेत में पर्यटकों की कमी से टैक्सी चालकों में मायूसी, आर्थिक संकट गहराया

पर्यटन नगरी रानीखेत में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय टैक्सी चालकों में मायूसी छाई हुई है। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की कम आमद का एक कारण कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाला जाम भी है, जिसके चलते कई पर्यटक रानीखेत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

टैक्सी चालकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कई बार वाहनों को डायवर्ट किया जाता है और परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर नए नियम भी लागू किए जाते हैं। इन परिस्थितियों के कारण टैक्सी चालकों और परिचालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों ने बताया कि टैक्सी की मासिक किस्त निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर वे आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे और प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।