इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अध्यक्ष कादर मोहिदीन ने डीएमके से रविवार को औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि वे आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें पांच सीटें दें। आईयूएमएल नेता ने गठबंधन के भीतर व्यापक मुस्लिम प्रतिनिधित्व की वकालत की और कहा कि डीएमके नीत गठबंधन में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों को 16 निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए जाने चाहिए ताकि विधानसभा में उनका पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
डीएमके इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठित ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (एसपीए) का नेतृत्व कर रही है। टी. आर. बालू के नेतृत्व वाली डीएमके की सीट-बंटवारा समिति के साथ बैठक के बाद मोहिदीन ने आईयूएमएल की भूमिका का जिक्र किया और कहा कि ये सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से कहीं अधिक है।
उन्होंने आईयूएमएल को तमिलनाडु में 60 लाख से अधिक मुस्लिम मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘समुदाय-आधारित राजनीतिक पार्टी’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कलाइग्नार (एम. करुणानिधि) ने अपने कार्यकाल में आईयूएमएल को पांच सीट दी थीं। हमने डीेएमके के मौजूदा नेतृत्व से भी उतनी ही संख्या में सीटें आवंटित करने का अनुरोध किया है।’’
तमिलनाडु चुनाव: आईयूएमएल की डीएमके से पांच विधानसभा सीटों की मांग
You may also like
‘संत संसद 2026’: नारायण गिरि महाराज बोले— मतभेद के बावजूद संत हमेशा रहते हैं एकजुट.
'Ginny Weds Sunny 2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म.
पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, जनता की आवाज उठाने का किया वादा.
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट.