Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

टिहरी झील पर अचानक बढ़ी हलचल, राज्यपाल की एंट्री से बदला माहौल

Tehri Lake Festival 2026: उत्तराखंड में चल रहे टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन राज्यपाल 'गुरमीत सिंह' कोटी कॉलोनी पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और आयोजन की गतिविधियों को करीब से देखा।

महोत्सव के दौरान टिहरी झील पर आकर्षक एयर शो का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा राज्यपाल ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन से जुड़ी ऐतिहासिक बेड़ियों के भी दर्शन किए। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति और एडवेंचर गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।