Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Stock Market: शेयर बाजार मुनाफावसूली के दबाव में फिसला, सेंसेक्स 250 अंक टूटा

Stock Market: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर शुल्क से जुड़ी चिंताओं के बीच मुनाफावसूली हावी रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए। दुनिया भर में अनिश्चितताओं से प्रभावित उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तिमाही नतीजों की कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा दबाव में रही।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,627 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी करीब 58 अंक टूटकर 25,732 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ट्रेंट लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गिरे जबकि इटरनल लिमिटेड, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रीय स्तर पर दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुएं, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, रियल एस्टेट, ऊर्जा और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा; जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, आईटी, धातु और वित्तीय सेवा शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और सियोल का कोस्पी बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ।

मंगलवार को यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोमवार को अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,638 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।