Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

CM धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट बैठक संपन्न, 28 प्रस्तावों को मंजूरी, बजट में हुई वृद्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए जाने वाले बजट को भी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार बजट में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस वर्ष 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। बजट में आवश्यक संशोधन संबंधी निर्णय के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया है।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

  1. 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत।
  2. यूआईआईडीबी (Uttarakhand Infrastructure & Industrial Development Board) के ढांचे में 14 नवीन पद सृजित किए जाने को मंजूरी। पूर्व से सृजित सहायक महाप्रबंधक (लेखा/लेखाकार) के पदनाम में परिवर्तन तथा ऑफिस बॉय के मानदेय संशोधन को भी स्वीकृति।
  3. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय।
  4. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी। उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को स्वीकृति।
  5. शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित किए जाएंगे। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी।
  6. सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी।
  7. मौन पालन नीति 2026 को स्वीकृति।