Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

सिक्किम क्रिकेट ग्राउंड पर फ्लड लाइट सिस्टम की शुरुआत, खेल को बढ़ावा देने में मिलेगी मदद

Sikkim: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रंगपो के माइनिंग स्थित सिक्किम क्रिकेट ग्राउंड में नए लगाए फ्लड लाइट सिस्टम का उद्घाटन किया। रविवार को हुए कार्यक्रम में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिश्वनाथ सोमद्देर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुविधा सिक्किम सरकार के सहयोग से विकसित की गई है। उनके मुताबिक बुनियादी ढांचे के विकास और जन कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता ने इस पहल को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि ये हिमालयी राज्य में क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य में सुविधाओं के बढ़ने से उभरते क्रिकेटरों को आगे लाने में मदद मिलेगी और ये सिक्किम में खेल को फलने-फूलने में मददगार साबित होगी। सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन (एसआईसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लडलाइट्स से क्रिकेट मैदान पर दिन-रात के मैच कराने और लंबे वक्त तक ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर एक क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने भी हिस्सा लिया।