Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Share Market: आईटी शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 558 अंक टूटा

Share Market: गुरुवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली हुई, जिसके बाद बीएसई सेंसेक्स 558 अंक गिर गया। गिरावट पर एआई से जुड़ी चिंता हावा थी। फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती भी उम्मीदों से कम रही। ये भी बिकवाली की बड़ी वजह रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 558 अंक गिरकर 83 हजार 675 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 146 अंक गिरकर 25 हजार 807 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा फायदा में रहे।

क्षेत्रीय स्तर पर, आईटी, मीडिया और रियल्टी सूचकांकों ने बाजार को नीचे धकेला, जबकि रक्षा और उपभोक्ता सामानों के शेयरों ने मजबूती दी। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट फायदे में रहे, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार मध्य-सत्र में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 943 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।