Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

Share Market: धातु और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 1048 अंक टूटा

Share Market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और जिंस शेयरों में भारी बिकवाली होने से घरेलू शेयर बाजारों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82 हजार 626 पर वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336 अंक टूटकर 25 हजार 471 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बढ़त के साथ बंद हुए। करीब सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई जिनमें आईटी, रियल एस्टेट और धातु अहम रहे।

एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए। मध्य सत्र के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिला जुला रुझान देखने को मिला। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 108 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।