Breaking News

लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |   भारत आ रहा LPG जहाज 'जग विक्रम' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकला     |   अब सरकारी डॉक्टर नहीं करे सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, बिहार सरकार का बड़ा फैसला     |   इस्लामाबाद में शुरू हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत     |  

बरेली में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी, सास और ससुर गिरफ्तार

बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इन नामजद अभियुक्त के नाम ज्योति, उसके पिता कालीचरन और मां चमेली देवी है। 

घटना 26 जनवरी 2026 की है, जब गिरजाशंकर कॉलोनी, कैलाशपुरम स्थित एक किराए के मकान में 33 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव का शव फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटेमॉर्टम स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर हत्या) पाए जाने के बाद पुलिस ने इसे हत्या में तब्दील कर दिया। 

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ज्योति ने खुलासा किया कि 20 हजार रुपये ऑनलाइन जुए में हारने को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में पति का गला दबा दिया। बाद में माता-पिता और भाई की मदद से हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मुखबिर की सूचना पर 31 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को डेलापीर-त्रिशूल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। अब पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।