Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

Sant Sansad 2026: संत अगर सत्ता में होगा तो राज्य निश्चित ही प्रगति करेगा — स्वामी बलरामाचार्य जी महाराज

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में स्वामी बलरामाचार्य जी महाराज भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'संत अगर सत्ता में होगा तो राज्य निश्चित ही प्रगति करेगा। धर्मांतरण रोकने के लिए हमारे धर्मगुरुओं और संतों को अभियान चलाना होगा। लव जिहाद से बचना बेहद ही जरूरी है। हमें सरकार से मांग करनी चाहिए कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।'