Breaking News

दिल्ली में एनकाउंटर, रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार     |   नेपाल में थम नहीं रहा बवाल, जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना की फायरिंग, 2 की मौत     |   नेपाल में नई सरकार गठन को लेकर आर्मी हेडक्वार्टर में आज होगी अहम बैठक     |   गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा CRPF और दिल्ली पुलिस को सौंपा     |   राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन, स्थानीय नेताओं और कमेटियों से करेंगे मुलाकात     |  

बारिश, बर्फबारी…इन राज्यों में बदला मौसम

समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के चपेट में है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और पंजाब के तापमान में दिन पर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन की सबसे अधिक ठंड रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि इस साल की ठंड का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है. दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार को 24.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा.