Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

वर्ल्ड कप फाइनल के बीच पृथ्वी का 'गुपचुप' धमाका, मैदान के बाहर जड़ा सबसे बड़ा 'सिक्सर'

T20 World Cup Final 2026: क्रिकेट के दीवानों के लिए आज का दिन दोहरी खुशियों और जबरदस्त सस्पेंस से भरा रहा, एक तरफ जहाँ पूरा हिंदुस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग के लिए सांसें थामे बैठा था, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी 'पारी' का ऐलान कर सबको चौंका दिया। 

बता दे की, मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाले पृथ्वी ने इस महामुकाबले के बीच अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की तस्वीरें साझा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। "मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी भर के लिए हिट होने तक" जैसे कैप्शन के साथ वायरल हो रही इन तस्वीरों में पृथ्वी घुटनों के बल बैठकर आकृति को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं, जिसने प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी में एक साथ दिखने के बाद से ही इस जोड़ी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े दिन पर इस खुशखबरी को साझा कर पृथ्वी ने सुर्खियां बटोर ली हैं। 

वही, अब फैंस के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या आकृति के रूप में मिला यह 'लकी चार्म' पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर में फिर से वही पुरानी चमक वापस ला पाएगा?