Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

घर पर ऐसे तैयार करें बाजार की तरह एलोवेरा जेल

केमिकल युक्त एलोवेरा जेल लगाने से कई बार आपको एलर्जी और रैशेज जैसी समस्या हो जाती है. इसलिए बाहर से एलोवेरा जेल खरीदने की जगह आप घर पर ही इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर पर एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें एलोवेरा जेल.

घर पर एलोवेरा जेल बनाने के लिए आप इन सामग्रियों को इकट्ठा कर लें. इसके लिए एलोवेरा के पत्ते, नींबू और गुलाब की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले एलोवेरा के पत्तों से पल्प को अलग कर लें. इसके लिए आपको एलोवेरा के कांटे वाले हिस्से को काटकर हटाना होगा. इसके बाद पत्ते की ऊपरी परत को हटाने के बाद आप इसके अंदर से जेल निकाल सकते हैं. अब इस जेल को मिक्सी में पीस लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर कर लें.