Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

सोमनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर, पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बारह ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सोमनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि हाल ही में मंदिर पर हुए पहले ऐतिहासिक हमले के एक हजार साल पूरे हुए हैं। गिर सोमनाथ में तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जहां इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन यह आंकड़ा कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। भक्तों की सुविधा के लिए वन-वे प्रवेश और निकास व्यवस्था लागू की गई है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी।

श्रद्धा, सुरक्षा और संस्कृति के संगम के साथ सोमनाथ महाशिवरात्रि के महापर्व के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।