Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

करनाल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली गर्भवती महिला, एक साल पहले हुई थी शादी

हरियाणा के करनाल के घरौंडा इलाके में एक गर्भवती महिला अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला तीन महीने की गर्भवती थी। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी। महिला की एक साल पहले शादी हुई थी औ वो घरौंडा में रह रही थी। 

पुलिस ने कहा, "प्रियंका नाम की एक महिला मृत पाई गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को करनाल के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।" इधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

एक अधिकारी ने कहा, "अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हम आगे की जांच करेंगे और उनका बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज करेंगे।"